छतीसगढ़बलरामपुर

पत्नी के इनकार पर फूटा हैवानियत का ज्वालामुखी, पति ने पत्थर मारकर की हत्या

बलरामपुर न्यूज धमाका – जिले से एक स्तब्ध कर देने वाली वारदात सामने आई है। शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर एक पति ने अपनी पत्नी को लात-घूंसे के बाद पत्थर से मार डाला। घटना कुसमी थाना क्षेत्र के सेरेंगाजोभी गांव की है, जहां 7 मई की रात आरोपी ने पहले पत्नी को लात-घूंसे से पीटा और फिर सिर और छाती पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि मृतका ढिलो बाई की शादी पहाड़ी कोरवा जनजाति के युवक बबुआ से हुई थी। 7 मई की रात करीब 11:30 बजे जब उसने पति की शारीरिक संबंध बनाने की मांग को ठुकरा दिया, तो आरोपी ने आपा खो दिया और उसने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।

घटना की जानकारी पीड़िता के पिता सुखदेव द्वारा पुलिस को दी गई। मामले की जांच करते हुए कुसमी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!