छतीसगढ़जांजगीर

युवक ने काटा खुद का गला, अस्पताल में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर चांपा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक युवक ने अपने ही हाथ से अपना गला काट दिया. उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. यह घटना शुक्रवार रात की है. सिटी कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

मृतक दीपक महंत पंतोरा चौकी के गतवा गांव का रहने वाला है. परिजनों के मुताबिक, दीपक शराब पीने का आदी था और मानसिक रूप से कमजोर था. वह अपनी पत्नी के साथ कोरबा से कल ही शांति नगर जांजगीर में रहने वाले माता-पिता से मिलने पंहुचा था. पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!