छतीसगढ़रायपुर

EOW ने की बड़ी कार्रवाई, मोक्षित कॉरपोरेशन के डायरेक्टर शशांक को किया गिरफ्तार

Shashank Chopra, Director, Mokshit Corporation

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दवा घोटाले मामले में EOW ने बड़ा एक्शन लिया है। लंबी पूछताछ के बाद EOW ने मोक्षित कार्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें ACB की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें 7 दिन के लिए EOW की हिरासत में भेज दिया है। दो दिन पहले एजेंसी ने छापेमारी की थी। 

दो दिन पहले मेडिकल इक्यूपमेंट घोटाले को लेकर EOW- ACB ने राजधानी रायपुर, दुर्ग के एक दर्जन से अधिक दवा सप्लायरों के ठिकानों पर रेड मारी थी। दुर्ग में मोक्षित कॉरपोरेशन में EOW- ACB ने दबिश दी थी। शांतिलाल चोपड़ा और उनके बेटे शशांक चोपड़ा के घर और ऑफिस में जांच की जा रही है। चोपड़ा फैमिली सरकारी मेडिकल एजेंसी में दवाइयां का सप्लाई करने का काम करती हैं। एक दर्जन से अधिक अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल हैं। यह मामला रीएजेंट खरीदी से जुड़ा हुआ है। इस मामले को लेकर फ़िलहाल को जानकारी सामने नहीं आई है। 

विधानसभा में भी उठाया गया था यह मामला 

बताया जा रहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुई इस खरीदी में सप्‍लायर को करीब 100 गुना ज्‍यादा भुगतान किया गया है। कांग्रेस सरकार में हुई इस खरीदी के लिए भुगतान मौजूदा सरकार ने किया है। यह मामला सत्‍ता पक्ष के विधायकों की तरफ से विधानसभा में भी उठाया गया था। इसके बाद सदन में ही सरकार ने जांच की घोषणा की थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!