छतीसगढ़रायपुर

संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं की पार्टी में जगह नहीं….महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव ने दिया इस्तीफा, फेसबुक पर लिखा पोस्ट

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस टिकट वितरण के बाद से इस्तीफे का दौर शुरू हो चुका हैं. महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया.
इससे पहले पूनम पांडे ने फेसबुक में पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं पूनम पांडे वर्तमान पद महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव के पद से अभी आज से पद मुक्त होते हुए इस्तीफा देती हूं.. मैं पत्रकारिता छोड़कर आज लगातार कांग्रेस पार्टी में कई सालों से महिला कांग्रेस पद में रहते हुए पार्टी के साथ जुड़कर पार्टी के हित में काम करते हुए महिला कांग्रेस में अपनी सक्रियता और सहभागिता दिखाते हुए कार्य करते रही..पर आज जब मेरे साथ पार्टी ने जो वादा खिलाफी की उससे मेरे मन और आत्मसम्मान को बहुत ठेस पहुंची है .. पूर्व पार्षद की धर्म पत्नी जो कभी घर से नहीं निकली, न ही कभी राजनीति में सक्रिय रही। जो संघर्ष के वक्त भी कांग्रेस पार्टी के साथ रही…जिन्होंने कभी न कांग्रेस का झंडा उठाया, उसको पार्टी ने पार्षद का टिकट दे दिया..इसलिए अब जान गई की अच्छे कार्यकर्ता की पार्टी को जरूरत अब नहीं है ..लड़ने संघर्ष करने वाले कार्यकताओं की जगह पार्टी में नहीं .. अब समझ आ गया है की घरेलू महिलाएं जो की घर में रहती है और जिनके पति नेता या पार्षद हो उनकी ही पत्नियों को चुनाव लड़ने का हक है, हम जैसे ईमानदार कार्यकर्ताओं की जगह पार्टी में नहीं है…इसलिए मैं अपने और अपने आत्मसम्मान की खातिर आज ये फैसला लेते हुए खुद इस्तीफा दे रही …और पद मुक्त हो रही..

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!