छतीसगढ़बीजापुर

नक्सलियों की कायराना करतूत: बीजापुर में IED ब्लास्ट, CRPF के 2 जवान हुए घायल, इलाज जारी

बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत समाने आई है। यहां नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया है। इस घटना में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए हैं। घटना के बाद तत्काल उन्हें प्राथमिक उपचार कर रायपुर रेफर किया गया है। पूरा मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पुतकेल CRPF कैम्प के पास का है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जवानों की लगातार कार्रवाई जारी है। आए दिन बस्तर के संभाग के जिलों में मुठभेड़ हो रही है जिसके चलते कई नक्सली मारे गए हैं। ताबड़तोड़ कार्रवाई से नक्सलियों में भारी बौखलाहट देखने को मिल रही है जिसके चलते वो सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

इसी कड़ी में सुरक्षाबलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने यहां आईईडी ब्लास्ट कर दिया है। दरअसल गुरुवार की सुबह बासागुड़ा के पुतकेल CRPF कैम्प से जवानों की टीम निकली हुई थी। कैंप से करीब 3 किलोमीटर दूर जब जवान पहुंचे तो आईईडी ब्लास्ट हो गई। इसकी चपेट में सीआरपीएफ के दो जवान आ गए।

2 जवान घायल
दो जवान माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से घायल हो गए। घायल जवानों के नाम मिर्दुल बर्मन और मोहम्मद आशिक हैं। जवान मिर्दुल के बाएं पैर में गहरी चोट आई और मोहम्मद आशिक के चेहरे में चोट आई है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। राहत की बात यह रही कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल जवानों ने इलाके की सर्चिंग तेज कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!