छतीसगढ़रायपुर

रायपुर में राडा का 8वां ऑटो एक्सपो 15 से : व्हीकल्स और स्पेयर पार्ट्स के लगेंगे 200 स्टॉल, सभी प्रकार के वाहनों पर आजीवन रोड टैक्स पर मिलेगी 50 % की छूट

रायपुर न्यूज धमाका – रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसियेशन (राडा) 15 जनवरी से 15 फरवरी तक सांइस कालेज मैदान रायपुर में ऑटो एक्सपो 2025 का आयोजन करने जा रहा है. राडा का यह 8वां ऑटो एक्सपो है. किसी रीजनल एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाला यह एक्सपो अब पूरे भारत का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो बन चुका है. बड़ी बात ये है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने एक्सपो अवधि के दौरान सभी प्रकार के वाहनों पर आजीवन रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट पहले से दे रखी है और इस बार भी यह छूट दी गई है.

एक्सपो का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. बता दें कि पिछले एक्सपो में 10 हजार व्हीकल्स बिके थे. इस बार 20 हजार व्हीकल्स बिक्री की उम्मीद है. रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसियेशन (राडा) के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया ने पत्रकारवार्ता में कहा कि ऑटो एक्सपो के दौरान पूरे एक माह सभी प्रकार के वाहनों पर आजीवन रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है. राडा ने पूरे प्रदेश के आटोमोबाइल्स डीलर को एक्सपो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, जिससे इस छूट का लाभ प्रदेशभर के कस्टमर को मिलेगा. 

एक्सपो से डीलर्स व कस्टमर दोनों को लाभ

यदि इस छूट से फायदे की बात करें तो व्हीकल की कीमत पर फोर व्हीलर में लगभग 5 फीसदी, टू व्हीलर में 4 फीसदी और कमर्शियल में 5 फीसदी तक लाभ कस्टमर को मिलता है. जो एक बड़ी बचत होती है. इससे डीलर्स को जहां व्हीकल की अच्छी बिक्री मिल जाती है, सरकार को राजस्व और कस्टमर को बचत. पिछले आटो एक्सपो में 10 हजार व्हीकल्स बिके थे तब सरकार को रोड टैक्स के माध्यम से 300 फीसदी का फायदा हुआ था वहीं जीएसटी में 500 फीसदी का ग्रोथ मिला था. इस साल उम्मीद हैं कि 20 हजार व्हीकल्स की बिक्री होगी तब सरकार को भी अधिक फायदा होगा और जीएसटी भी अधिक मिलेगा.  

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!