
कोंडागांव न्यूज़ धमाका छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने के लिए उत्कृष्ट व्यक्ति अथवा संस्था को दिये जाने वाले दानवीर भामाशाह सम्मान 2021 के लिए प्रविष्टियांे की अंतिम तिथि 08 अक्टूबर 2021 तक है। इस पुरूस्कार को पाने के लिए छत्तीसगढ़ में निवासरत या कार्यरत व्यक्ति अथवा संस्था का पूर्ण परिचय, उनके पिछले उत्कृष्ट कार्यों एवं वर्तमान सक्रिय कार्यों का विवरण, दानशीलता एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किये गये कार्यों का विस्तृत विवरण, अन्य प्राप्त पुरस्कार एवं उनका विवरण, उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में प्रकाशन, प्रख्यात व्यक्तियों, पत्र पत्रिकाओं द्वारा की गई टिप्पणी का विवरण देना होगा।


