छतीसगढ़कोरबा

CG में पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वारदात की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

कोरबा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरबा में मामूली सी बात पर पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। वारदात की वजह जानकर हैरान हो जाएंगे। दरअसल पति-पत्नी पैदल अपने घर जा रहे थे। इस दौरान चलते-चलते पत्नी थककर बैठ गई। इससे गुस्सा होकर नाराज पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, विशाल आरमो अपनी पत्नी गणपति और दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ अरसिया गांव से पैदल जंगल के रास्ते अपने घर जा रहा था। इस दौरान चलते-चलते उसकी पत्नी थक गई और उसने चलने से इनकार कर दिया और कुछ देर के लिए रास्ते में बैठ गई। पत्नी के बैठते ही उसके पति ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

पत्नी फिर से चलने लगी, लेकिन थोड़ी दूर चलने के बाद वह फिर थक गई और बैठ गई, लेकिन पति के बार-बार चलने को कहने पर पत्नी ने अपने पति को गाली दे दी, इससे पति इतना आक्रोशित हो गया कि उसने एक डंडा उठाया और पत्नी को पीटने लगा, लगातार पीटने की वजह से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!