छतीसगढ़सारंगगढ

कांग्रेस विधायक पर मामला दर्ज : भड़काऊ भाषण के मामले में नगर पालिका अध्यक्ष के पति भी आए लपेटे में

सारंगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े और नगर पालिका अध्यक्ष पति अजय बंजारे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भड़काऊ भाषण सोशल मीडिया में वायरल होने का बाद भाजपा नेताओं ने एसपी को ज्ञापन दिया था। सिटी कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 56, 351 (1)(b), 352 और 296 के तहत मामला दर्ज किया गया। वीडियो 12 दिसंबर को आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान का है। 

भाजपा का संगठन चुनाव 

वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला संगठन भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार 18 दिसम्बर को भाजपा कुरुद विधानसभा अंतर्गत आने वाले मंडल कुरुद, भखारा, सिर्री एवं मेघा के लिए अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो गई है। जिसमें इस बार पार्टी संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले सभी युवा चेहरों को इस बार मंडल अध्यक्षों की कमान सौंपी गई। 

कृष्णकांत साहू और डॉ. लोकेश साहू

विगत दिनों भाजपा कार्यालय कुरुद में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति हेतु निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई गई थी। जिसमे उम्र सीमा का बंधन था। ऐसे पार्टी के कार्यकर्ता ही इसके योग्य थे जिसकी उम्र 35 से 45 वर्ष के बीच हो। बावजूद मेघा मंडल से निर्वाचित किये मंडल अध्यक्ष संतोष सोनी का नाम उम्र अधिक हो जाने के कारण घोषित नही किया जा सका। जिला नेतृत्व द्वारा उक्ताशय की जानकारी कुरुद विधानसभा के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर को दी गई। तब उक्त नाम में तब्दीली करते हुए मेघा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की रायशुमारी पश्चात कोई दूसरा काबिल युवा चेहरा का नाम पार्टी हाई कमान को भेजा गया। तत्पश्चात सोशल मीडिया के माध्यम से जारी हुई सूची में सभी नाम विधायक चंद्राकर के पसंदीदा एवं मंडल स्तर में बेहतर समन्वय स्थापित कर सकने वाले नामों जिसकी निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से नाम तय किया गया था उन्ही नामों की घोषणा की गई। 

प्रदेश संगठन से बंद लिफाफा में आये हुए नाम घोषित

जारी मंडल अध्यक्षों के नामों में कुरुद से कृष्णकांत साहू जो कि वर्तमान में नगर पंचायत कुरुद में विधायक प्रतिनिधि है तय हुआ है। भखारा मंडल से एक युवा चेहरा जो कि सिन्हा समाज से आते है व एक बिजनेसमैन सुपेला निवासी रवि सिन्हा को चुने गये है। वहीं सिर्री मंडल से ग्राम फुसेरा से दो बार के सरपंच डॉ लोकेश साहू को चुना गया है। इसी कड़ी में  संतोष सोनी की जगह ग्राम सौंगा के युवा चेहरा जो कि भाजयुमों के हर एक कार्यक्रमो में अग्रणी पंक्ति में देखे जाते रहे है ग्राम सौंगा निवासी कल्याण सिंह राजपूत का नाम तय किया गया है। उक्त सभी नामो को चुनाव प्रभारी द्वारा प्रदेश संगठन से आए लिफाफा को खोलकर नाम घोषणा किया गया है। नाम घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!