Uncategorized

भाजपा नेता धरमलाल कौशिक के करीबी कोयला कारोबारी ने जहर खाकर दी जान, पैसे के लेनदेन को लेकर थे परेशान

बिलासपुर न्यूज धमाका – भाजपा नेता विधायक धरम लाल कौशिक के करीबी परसदा निवासी कोयला कारोबारी ने आत्महत्या कर ली है। वे बीते कुछ दिनों से कोयले के कारोबार में लेनदेन को लेकर परेशान थे।

परेशान व्यवसायी ने मंगलवार को जहर खा लिया। जहर खाने से तबियत बिगड़ी, तब परिजन इलाज के लिए उन्हें लेकर अपोलो अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान कारोबारी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

परसदा निवासी नरेंद्र कौशिक कोयला कारोबारी थे। जहर खाने के बाद जब उनकी तबीयत बिगड़ी, तब परिजनों ने उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान हालत गंभीर होती गई। मंगलवार को रात में उनकी मौत हो गई। देर रात 11 बजे अपोलो हॉस्पिटल से सरकंडा थाने को मेमो मिला। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया।

शव का पोस्ट मार्टम आज परिजनों की मौजूदगी में कराया जाएगा। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि कोयला व्यवसाय के लेनदेन में बड़ी रकम फंस गई थी, जिससे नरेंद्र कौशिक परेशान थे। बताया जा रहा है कि नरेंद्र ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें कई बड़े लोगों के नाम हैं। हालांकि इस सम्बन्ध ने पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!