छतीसगढ़सुकमा

सुकमा में ठेकेदार की लापरवाही से बच्चे की मौत

सुकमा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की ठेकेदार द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने की वजह से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुकमा जिला के कोंटा में मेसर्स लक्ष्मी एजेंसी फर्म की लापरवाही की वजह से एक मासूम बच्चे की मौत हुई है।

दरहसल सुकमा जिले मे ठेका लेकर कार्य कर रहे मेसर्स लक्ष्मी एजेन्सी जो की रायपुर जिले से सम्बंधित है, वह नल जल योजना के तहत कार्य कर रही है, जिसमे इनके द्वारा जगह-जगह गड्ढे खोदे गए है। इन गड्ढों को ना तो ढका गया है ना ही इनकी किसी प्रकार की देख रेख हो रही है। जिसकी वजह से हरिनारायण गुप्ता के मेसर्स लक्ष्मी एजेन्सी फर्म द्वारा खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया। पानी भरने की वजह से बच्चा गड्ढे में गिरा और उसकी जान चली गई। इस मामले में मेसर्स लक्ष्मी एजेन्सी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चूका है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 05.09.2024 के सूचक मुचाकी बंडी पिता मुचाकी देवा थाना उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेंशन चाक कराया कि ग्राम बालेंगतोग में नल जल योजना के तहत कार्य संचालित करने हेतू गढढा खुदाई किया गया। जिसमें पानी भरकर जमा होने के कारण इसका बालक मुचाकी हुंगा उम्र 04 वर्ष जाकर उस गढढे के पानी में गिर गया जिससे बालक मुचाकी हूंगा का पानी में डुबने से मृत्यु हो गया। सूचक कि रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव को जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

संपूर्ण जांच पर कार्य संचालित करने वाले ठेकेदार हरिनारायण गुप्ता व अन्य अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उक्त खोदे गये गड्‌डे को लापरवाही पूर्वक असुरक्षित खुला छोडा गया। जिसके कारण भरे पानी में बालक के गिरकर डूबने से उसकी मृत्यु हो गई थी। उक्त लापरवाही होना पाये जाने से आरोपी ठेकेदार हरिनारायण गुप्ता व अन्य अज्ञात के विरूद्ध अपराध सदर धारा 106 (1) बी.एन.एस. का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!