छतीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर ट्रिपल मर्डर : मां-बेटी से था लव अफेयर, दोनों भाइयों ने वारदात को दिया अंजाम

बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ट्रिपल मर्डर मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी मोख्तार का झाड़-फूंक को लेकर उस परिवार में आना जाना था। इसी दौरान उसका महिला से प्रेम संबंध बन गया। वहीं आरोपी के भाई आरिफ का महिला की बेटी से प्रेम संबंध था।

महिला की बेटी मुस्कान ने शादी से इनकार कर दिया था। इसके अलावा लड़की के दूसरे लड़कों से भी अफेयर का शक था। इसी को लेकर दोनों भाइयों ने ट्रिपल मर्डर को अंजाम दिया। इससे पहले सिर्फ आरोपी मोख्तार को ही गिरफ्तार किया गया था। उसने बताया था कि भाई आरिफ मुस्कान और परिवार पर पैसे खर्च कर रहा था। घर में पैसे नहीं भेज रहा था। इसके चलते मुस्कान और उसके परिवार को खत्म कर दिया। मां, बेटी और बेटे की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोख्तार और उसके भाई आरिफ को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि बलरामपुर के दहेजवार के खेत में मिले तीन नर कंकालों की पहचान कुसमी से 27 सितंबर से लापता सूरजदेव ठाकुर की पत्नी कौशल्या ठाकुर (37 साल), बेटी मुक्तावती उर्फ मुस्कान ठाकुर और बेटा मिंटू ठाकुर (6 साल) के रूप में हुई थी। हत्याकांड के मुख्य आरोपी झारखंड के रहने वाले मोख्तार अंसारी (38) को कोर्ट से पुलिस ने शनिवार को 6 दिनों की रिमांड पर लिया था। आरोपी से पूछताछ में नया खुलासा हुआ है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!