
रायपुर न्यूज धमाका – रायपुर दक्षिण उपचुनाव चेकिंग प्वाइंट से 27 लाख नगदी बरामद हुआ है। आरोपी कार चालक बैग में भरकर नगदी रकम बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जा रहा था। पुरानी बस्ती थाना पुलिस और SST की टीम ने यह नगदी राशि पकड़ी है। फ़िलहाल मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।
दरअसल यह पूरा मामला थाना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। उपचुनाव दक्षिण विधानसभा को ध्यान में रखते हुए भाटागांव में एस.एस.टी.पॉइंट लगाई गई है। इस दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजकुमार सिंह परस्ते की मौजूदगी में चेकिंग चलाई गई। जहां पर वाहन चेकिंग के दौरान रिया कार क्रमांक सीजी 08 ए आर 8800 को रोककर कार की तलाशी ली गई। इस दौरान कार सवार व्यक्ति के पास काले रंग के बैग में नगदी रकम 27 लाख 10 हजार रुपए रखा हुआ मिला।
मामला आयकर विभाग को सौंपा गया
इसके बाद रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहने पर व्यक्ति ने किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद आचार संहिता होने के कारण नगदी रकम को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए इनकम टैक्स विभाग को सौंप दी गई है।



