छतीसगढ़दंतेवाडा

धर्मांतरण पर बवाल : गांव वालों की बैठक के बीच ही मारपीट, चार महिलाएं घायल, गांव छावनी में तब्दील

 दंतेवाड़ा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के एक गांव में एक बार फिर से धर्मांतरण को बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच मारपीट में चार महिलाओं को चोटें आई हैं। तनाव की खबर मिलने के बाद गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। मामला धर्म परिवर्तन से जुड़ा हुआ बताया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, कुआकोण्डा थाना क्षेत्र के श्याम गिरी गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष की 4 महिलाओं को चोटें आई हैं। घायल महिलाओं को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया है। मौके पर तनाव की स्थिति से निपटने के लिये पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील नजऱ आ रहा था। 

धर्मांतरित महिलाओं को गांव की ही महिलाओं ने पीटा

दरअसल श्यामगिरी गांव में सुबह से ‘घर वापसी अभियान’ के लिये धर्मान्तरित मिशनरियों के साथ श्यामगिरी गांव में एक बड़ी बैठक की जा रही थी। इस बैठक में ही धीरे- धीरे विवाद बढ़ गया और दोनो पक्षों के बीच बहस होने लगी। जिसके बाद गांव की महिलाओं ने धर्मान्तरित हुई महिलाओं से जमकर मारपीट कर दी। 

प्रशासन और पुलिस ने संभाला मामला

इधर बिगड़ी हुई स्थिति की खबर लगते ही दंतेवाड़ा से एसडीएम अभिषेक तिवारी और एडिशनल एसपी रामकुमार लगभग 200 जवानों के साथ गांव पहुंचे। गांव में उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश देकर बिगड़ी और तनावग्रस्त स्थिति को नियंत्रित किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!