छतीसगढ़अंबिकापुर

स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुली : सरगुजा में फिर दिखा प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को कांवर पर ढोने का दृश्य

Woman Labor pain hospital

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक बार फिर से स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुल गई है। यहां बतौली ब्लॉक के ग्राम करदना से एक मार्मिक वीडियो सामने आया है। वीउियो में एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसके कांवर पर ढोकर अस्पताल ले जाते हुए देखा जा सकता है। महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिवार वालों ने उसे अस्पताल तक पहुंचाने के लिए चार किलोमीटर तक कांवर में ढोया और नदी पार की। इस दौरान उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि गांव में कोई सड़क मार्ग नहीं है। 

वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़े

मिली जामकारी के अनुसार गांव करदना का यह मामला एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की दुर्दशा को दर्शाता है। पीड़िता के परिजन जब एंबुलेंस तक पहुंचे, तब तक उन्हें काफी मुश्किलें झेलनी पड़ी। चार किलोमीटर की यह यात्रा, जिसमें उन्हें न सिर्फ पथरीले रास्ते बल्कि नदी पार करनी पड़ी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस घटना ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही

इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद भी गांव में सड़क निर्माण नहीं हो पाया है और ना ही पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह घटना एक बार फिर से उन वादों को चुनौती देती है, जो ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए किए गए थे। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस घटना के बाद प्रशासन इस दिशा में जरूरी कदम उठाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो और हर नागरिक को समय पर इलाज मिल सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!