छतीसगढ़डोंगरगढ़

पूर्व सीएम बघेल ने डोंगरगढ़ के माँ बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की,भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, EVM खुलते ही भाजपा आगे हो गई

डोंगरगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी देवी के दरबार में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। बघेल एकदिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान पूर्व सीएम का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने हरियाणा चुनाव के नतीजे को लेकर बड़ा बयान दिया। ईवीएम पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करते हुए कहा कि यह अप्रत्याशित रिजल्ट निकल कर सामने आया है। ऐसा रिजल्ट कहीं नहीं दिख रहा था। सर्वे भी यह बता रहा था कि वहां बीजेपी नहीं जीत रही है। जब पोस्टल बैलट खुला तब कांग्रेस आगे चल रही थी। ईवीएम खुलते ही भाजपा आगे हो गई छत्तीसगढ़ में भी यही हुआ और एमपी में भी यही देखने को मिला।

प्रदेश में नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर 

नक्सलियों के खात्मे को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि, पूरे देश से ही नक्सलवाद अब समाप्ति की कगार पर है। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ही कुछ राज्यों में थोड़े बहुत बचे हैं। हमारे शासनकाल में भी हमने अबूझमाड़ क्षेत्र से लगभग 600 गांव को खाली करवाया था। अबूझमाड़ एरिया जहां अभी बड़ा ऑपरेशन हुआ है वहां इंद्रावती नदी पर दो पुल हमारे कार्यकाल में बना। इसके बाद वहां स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र पीडीएस सहित सभी योजनाएं क्षेत्रों तक पहुंची। आवागमन की सुविधा होने के कारण कारण ऑपरेशन करने में आसानी हुई है ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!