छतीसगढ़कवर्धा

कवर्धा लव जिहाद का आरोपी पकड़ाया, पति को छुड़वाने के नाम पर करता रहा दुष्कर्म, बरसते पानी में पुलिस ने निकाला जुलूस

कवर्धा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में तंत्र- मंत्र का झांसा देकर शारीरिक शोषण और 3 लाख की करने वाले आरोपी को पुलिस ने एमपी से गिरफ्तार किया है। आरोपी साहिल का पुलिस ने बरसते पानी में जुलुस निकालकर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने सिटी थाने कोतवाली थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि, 6 महीने पहले चाय की टपरी पर उसकी मुलाकात हुई थी। जहां आरोपी साहिल खान ने उससे बात करने की कोशिश की थी। लेकिन पीड़िता ने उसे भगा दिया, जिसके बाद आरोपी ने उसकी जानकारी जुटाई और घर आया। पीड़िता का पति 307 के मामले में जेल में बंद है। आरोपी ने फायदा उठाते हुए हिंदू रीति- रिवाज से तंत्र- मंत्र करवाने को कहा, जिस पर पीड़िता ने हामी भर दी। आरोपी ने फिर जज को पैसे देने के नाम पर 6 महीने में 3 लाख रुपये भी ठग लिये। 

जेल से छुड़वाने के नाम पर बनाया शारीरिक संबंध 

पीड़िता ने आगे बताया कि, कुछ दिन बाद आरोपी साहिल खान फिर उसके घर आया और तंत्र- मंत्र के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने को कहा। जिस पर पीड़िता ने मना कर दिया। लेकिन कुछ दिन बाद वह फिर आया और दबाव बनाने लगा कि, मैं उसे छुड़वा लूंगा और शारीरिक संबंध बनाया। तक़रीबन 4- 5 बार उसने संबंध बनाया लेकिन तब भी पीड़िता के पति की रिहाई नहीं हुई। जिसकी बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!