छतीसगढ़बलौदाबाजार

चाकू की नोक पर तीन बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर किया हमला 

Victims of the attack

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – जिले में तीन बदमाशों ने राहगीरों से चाकू की नोक पर लूटपाट की। वहीं इस दौरान विरोध करने पर आरोपी ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दो लोग घायल हो गए हैं वहीं एक गंभीर रूप से घायल पीड़ित को बिलासपुर रिफर किया गया है। एक ही दिन में तीन लोगों से लूटपाट की घटना हैरान करने वाली हैं। वहीं इस घटना के बाद से पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे है। 

दरअसल पूरा मामला भाटापारा के ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। पीड़ित व्यक्ति सुभाष सोनी अपने काम से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान तीन स्कूटी सवार बदमाश उनसे लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कुछ ही समय बाद धनिदास मानिकपुरी को रोककर चाकू दिखा कर लूटपाट की, विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। इसके अलावा उनके पास रखे मोबाइल और पैसा लेकर आरोपी फरार हो गए। इसके अलावा एक प्रार्थी ने बताया कि, वह अपने मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ था तभी आरोपी चाकू की नोक पर मोबाइल और चार हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। 

पुलिस की पेट्रोलिंग पर उठ रहे सवाल 

एक ही दिन में तीन लोगों से लूटपाट की घटना हैरान करने वाली हैं। वहीं इस घटना के बाद से पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे है। लगातार लूट से ग्रामीण और राहगीरों में भय बना हुआ है। फ़िलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!