
कोण्डागांव न्यूज धमाका – अनंतपुर पुलिस दिनांक 01.10.2024 दिन मंगलवार को पांच वर्षीय बालिका आवास पारा के पास भटकती हुई देखे जाने की सूचना पर तत्काल अनंतपुर पुलिस स्वयं थाना प्रभारी अखिलेश धीवर और थाना स्टाफ सहा.उप निरी.डोमन दीवान , प्र.आर.नेमीचंद भंडारी उक्त घटना स्थल पर पहुंचकर बच्ची को अपने साथ लेकर पूछताछ किया। बच्चे ने अपना नाम जैंतिन बताई। बच्चे से पूछताछ करने पर अपने पिता का नाम लच्छिननाथ बघेल माता का नाम गमती बघेल बताई घर का और गांव का नाम नही बता रही थी तब पुलिस द्वारा बच्ची के परिजन का आस पास पता कर ही रहे थे तो उनके माता पिता बच्ची को खोजते हुए आए अपने बच्ची को देख कर भायुक होते हुए खुश हो गए और बच्ची अपने माता पिता के पास चली गई |



