छतीसगढ़राजिम

छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक , ग्रामीण को फिर उतारा मौत के घाट, महीनेभर पहले 4 लोगों की ली थी जान

 राजिम न्यूज धमाका – गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र ने हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के हमले से एक ग्रामीण की मौत भी हो गई. जानकारी के मुताबिक, तड़के सुबह 3 बजे सोरीदखुर्द निवासी कुमार मरकाम उम्र 44 वर्ष फुटु तोड़ने गया था, तभी तीन हाथियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई. यह घटना फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के ग्राम बनगवा की है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है.

वन विभाग ने हाथियों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है. इसके बाद भी ग्रामीण हाथी की चपेट में आ गया. घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर वन अमला सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं.

जशपुर में चार ग्रामीणों की हुई थी मौत

बता दें कि महीनेभर पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी के हमले में चार लोगों की मौत हुई थी. सड़क किनारे एक घर में हाथी ने धावा बोलते हुए घर में सो रहे 6 लोगों पर हमला किया था. इस घटना में पिता-पुत्री और चाचा समेत एक पड़ोसी की मौत हुई थी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!