छतीसगढ़बीजापुर

पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई , जंगल में मिली थी युवती की लाश, एक ही परिवार के तीन लोग निकले हत्यारे

बीजापुर न्यूज़ धमाका – जिले में जंगल में एक युवती की लाश मिली थी। इस कत्ल का सुराग पुलिस को नहीं मिल रहा था। लगभग 40 दिन की जांच के बाद पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी ली है। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग हत्यारे निकले।

दरअसल 30 वर्षीय युवती सरस्वती कड़ियामि की ग्राम कन्हाईगुड़ा के जंगलों में 10 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। इस अंधे कत्ल की लगभग 40 दिनों से बीजापुर पुलिस जांच कर रही थी। मामले में एक ही परिवार के तीन लोग मंगलसाय मांझी, नदू मांझी और सुखनाथ मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में दो डीएसपी, तीन सब इंस्पेक्टर व पूरी टीम मामले की जांच में जुटी थी और 40 दिन बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली।

मामले में बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर और सर्व आदिवासी समाज ने रैली निकालकर पुलिस और शासन, प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!