देश

भारत का पलटवार : यहां आने वाले ब्रिटिश नागरिकों के लिए 10 दिन का क्वारंटीन

सोमवार से भारत आने वाले सभी ब्रिटिश नागरिकों को टीकाकरण की स्थिति के बावजूद अनिवार्य रूप से 10 दिन के लिए क्वारंटीन होना पड़ेगा

नई दिल्ली न्यूज़ भारत आने वाले सभी ब्रिटिश नागरिकों  को सोमवार से टीकाकरण की स्थिति के बावजूद अनिवार्य रूप से 10 दिन के लिए क्वारंटीन होना पड़ेगा. सरकार के सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया है, भारत सहित कई देशों के निवासियों के लिए यूके के बेहद विवादास्पद नियमों के जवाब में भारत ने यह कदम उठाया है 4 अक्टूबर से, यूके से भारत आने वाले सभी यूके नागरिकों को उनके टीकाकरण की स्थिति के बावजूद एरपोर्ट पर आते ही यात्रा से 72 घंटे के भीतर तीन COVID-19 RT-PCR परीक्षण कराने होंगे. 8 दिन बाद भी उन्हें कोविड टेस्ट कराने होंगे. इसके साथ ही भारत में आगमन के बाद 10 दिनों के लिए घर या गंतव्य पते पर अनिवार्य रूप से क्वारंटीन होना पड़ेगा पिछले महीने लागू हुए यात्रा नियमों के तहत, अमेरिका, इज़राइल और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के वैक्सीन की पूरी डोड ले चुके नागरिकों को इंग्लैंड में 4 अक्टूबर से  प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. इन देश के लोगों को क्वारंटीन होने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं, अन्य देश के पूरी तरह से वैक्सीनेटेड नागरिकों को कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है, प्रतिबंधों में 10 दिन का होम आइसोलेशन भी शामिल है. भारत के विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने नियमों को “भेदभावपूर्ण” बताया और चेतावनी दी कि “पारस्परिक कार्रवाई” की आवश्यकता हो सकती है.यूके ने भारत में व्यापक रूप से उपयोग की जाने वाली वैक्सीन कोविशील्ड को स्वीकृत वैक्सीन के रूप में शामिल तो कर लिया है, लेकिन इसमें भी पेच है. नतीजतन, यूके में कोविशील्ड प्राप्त करने वाले लोगों को वैक्सीनेटेड माना जा रहा है जबकि भारत में इसे प्राप्त करने वालों को नहीं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!