रायपुर

राजधानी रायपुर बनी डेंगू हॉट स्पॉट , अब तक 448 मरीज़ों की पहचान

रायपुर न्यूज़ शहर में आज 4 नए डेंगू मरीज़ों की पहचान की गई है. एलाइजा टेस्ट कम होने से मरीज़ों की संख्या में गिरावट आई है. अब तक राजधानी में 448 डेंगू के मरीज़ मिल चुके हैं. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से लेकर राजभवन तक डेंगू ने दस्तक दे दी है रायपुर में डेंगू मरीज़ों की संख्या गिरावट दिखाने के लिए टेस्टिंग कम कर दिया गया है. टेस्ट में भी फिर भी हर दिन के मरीज़ मिल रहे हैं. आज भी चार मरीज़ डेंगू के चिन्हित हुए हैं. इसी के साथ राजधानी में मरीज़ों की संख्या बढ़कर 448 हो गई है वहीं जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मीरा बघेल ने भी कहा है कि टेस्टिंग कम हो रहे हैं, क्योंकि शिविर लगाना संभव नहीं है. हर क्षेत्र से एक दो मरीज़ निकल रहे हैं महापौर एजाज़ एक बार स्वास्थ्य विभाग पर दोष मढ़ चुके हैं कि जिस तरह से स्वास्थ्य विभाग से सहयोग मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा है  राजधानी में डेंगू का कहर जारी है. हर क्षेत्र से डेंगू के मरीज़ मिल रहे हैं. दूसरी ओर अगर सैंपल की बात करें तो नहीं के बराबर जांच के लिए पहुंच रहे हैं. उसके बावजूद मरीज़ सामने आ रहे हैं. ऐसे में सवाल उठाया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग OPD के ही भरोसा क्यों है ?

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!