छतीसगढ़रायपुर

रायपुर के जंगल सफारी में बाघ के चार शावकों का पहला जन्‍मदिन मनाया गया

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्‍तीसगढ़ के रायपुर के नंदनवन जंगल सफारी में बाघिन ‘बिजली’ के चार शावकों का पहला जन्मदिन 29 अगस्त 2004 को धूमधाम से मनाया गया। जंगल सफारी में इन शावकों का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। बतादें कि जंगल सफारी में बाघिन बिजली ने पिछले साल 29 अगस्‍त को चार शावकों को जन्म दिया था।

बाघिन के चारों शावकों के जन्मदिन को रायपुर के जंगल सफारी में जश्न के रूप में मनाया गया। शावकों के बर्थडे के मौके पर जंगल सफारी में शानदार आयोजन किया गया। जंगल सफारी के निदेशक धम्मशील गणवीर की मौजूदगी में केक भी काटा गया। शावकों के लिए बर्थडे केक विशेष रूप से डिजाइन किया गया था, जिस पर शावकों की तस्वीरें बनाई गई थी।

लोगों को जागरूक करने शावकों का मनाया गया जन्‍मदिन

इस मौके पर धम्मशील गणवीर ने कहा, सफारी में जिन बाघ शावकों का जन्‍मदिन मनाया गया, वो मादा बाघ बिजली के बच्‍चे हैं। उन्‍होंने बताया, बाघ के संरक्षण और संवर्धन के लिए लोगों को जागरूक करने शावकों का जन्‍मदिन मनाया गया।

इसके लिए एक-एक कर सभी शावकों को एक छोटे पिंजरे में लाया गया। इसके बाद केट काटकर सफारी कर्मियों ने शावकों का जन्‍मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर बड़ी संख्‍या में पर्यटक भी मौजूद रहे। पर्यटकों में शावकों के जन्‍मदिन सेलि‍ब्रेशन को को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

पहली बार पर्यटकों के सामने आए शावक

जिन शावकों का जन्‍मदिन मनाया गया उन्‍हें पहली बार पर्यटकों के सामने लाया गया। जन्‍मदिन मनाने के बाद शावकों को उनके पिंजरे में भेजा गया। इस दौरान शावक खूब धमाचौकड़ी करते नजर आए। चारों शावक अपनी मां के साथ चहलकदमी और मस्‍ती करते पर्यटक भी उत्‍साहित नजर आए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!