छतीसगढ़कोंडागांव

सिंगारपुरी के नीलगिरी प्लाट में कुछ युवक मांस खाने की नीयत से गाय को मारकर उसे काटने की कर रहे थे तैयारी पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

Weapon

फरसगांव न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के कोड़ागांव जिले में एक युवक मांस खाने की नीयत से गाय को मारकर उसे काटने की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां देखा कि, नीलगिरी जंगल में मृत अवस्था में एक गाय और हथियार मिली। इस मामले मेें पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं एक युवक फरार हो गया। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात ग्राम सिंगारपुरी के नीलगिरी प्लाट में कुछ युवक मांस खाने की नीयत से गाय को मारकर उसे काटने की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक रज्जूलाल मरकाम को गिरफ्तार कर लिया। वही एक अन्य आरोपी दीपक मरकाम मौके से फरार हो गया।  मृत गाय को पोस्टमार्टम के फरसगांव भेजा गया। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही है।  

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!