छतीसगढ़रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन में लगी लिफ्ट में अचानक खराबी आ जाने की वजह से वह बीच में ही बंद हो गया गेट तोड़कर लोगों को निकाला गया

People trapped in elevator

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई गई है। लेकिन मंगलवार को रेलवे स्टेशन के परिसर में लगी लिफ्ट में अचानक खराबी आ जाने की वजह से वह बीच में ही बंद हो गई और 5- 6 यात्री लिफ्ट में फंस गए। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया।

बताया जाता है कि, लिफ्ट लंबे समय से खराब चल रही थी और लेकिन उसका मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा था। यहां तक कि, लिफ्ट उपयोग करने पर भी काफ़ी आवाज़ कर रही थी। आज एक साथ अधिक यात्रियों के चढ़ने की वजह से लिफ्ट बंद हो गई। जिसके बाद स्टेशन में अफरा- तफरी मच गई और किसी तरह दरवाजा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!