छतीसगढ़आरंग

खबर लगते ही हरकत में आया जल संसाधन विभाग, शुरू हुई नहरों और माइनर की सफाई…

 आरंग न्यूज़ धमाका -. लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का असर हुआ है. हमने क्षेत्र में नहर और माइनर की साफ सफाई ना किए जाने को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी. जिसपर अब जल संसाधन विभाग हरकत में आई है

रायपुर जिले के आरंग में जल संसाधन विभाग की तरफ से आज माइनर की सफाई शुरू कर दी है. माइनर की सफाई होने से किसानों को अपने खेत तक बांधो से पानी पर्याप्त मात्रा में मिल पाएगा. जल संसाधन विभाग रायपुर के SDO प्रमोद कुमार पाल ने मौके पर पहुंच कर सफाई कार्य का जायजा भी लिया.

इस दौरान SDO प्रमोद कुमार पाल ने कहा कि बारिश के कारण माइनर की सफाई नहीं हो पाई थी. लेकिन किसानों की समस्या को देखते हुए अभी वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. सफाई के लिए टेक्निकल सेंशन हो गई है और जल्द ही पूरे माइनर की सफाई की जाएगी.

बता दें, आरंग सहित आसपास के क्षेत्रों में गंगरेल बांध का पानी लखौली केनाल के होते हुए आरंग माइनर के माध्यम से किसानों के खेतो तक पहुंचता है. लेकिन लंबे समय से माइनर और नहर की सफाई नहीं होने के कारण किसानों के खेतो तक पर्याप्त मात्रा में सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंच पाता था. लल्लूराम डॉट कॉम में खबर प्रकाशित होने के बाद जल संसाधन विभाग तुरंत हरकत में आया और जेसीबी मशीन के माध्यम से माइनर की सफाई की जा रही है.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!