छतीसगढ़कवर्धा

चार महीने से लापता थी 13 साल की बच्ची, पेड़ पर फंदा और नीचे मिलीं हड्डियां 

Skeleton

 कवर्धा न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के घने जंगलों के बीच में एक 13 वर्षीय बच्ची का कंकाल मिला है। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जहाँ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास से बच्ची के बाल, हड्डियां, कपड़े व अन्य चीजें बरामद की हैं। जांच के बाद पता चला कि, कंकाल गाँव की एक बच्ची सविता बैगिन की है। जो पिछले 4 महीनो से लापता थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घने जंगल में ऊंचे पेड़ पर लटका मिला कंकाल 

दरअसल यह पूरा मामला कवर्धा जिले के आगरपानी गांव का है। जहाँ पर चौंपी के घने जंगल के बीच में ऊंचे पेड़ पर ग्रामीणों ने कंकाल को लटकते देखा। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बाल, कपड़े व हड्डियाँ बरामद किया है। वहीं कंकाल की शिनाख्ती के बाद पता चला कि, कंकाल गाँव की ही रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची सविता बैगिन की है, जो पिछले 4 महीनो से लापता थी। 

आत्महत्या…या कारण कुछ और, तलाश में जुटी पुलिस

वहीँ घटनास्थल पर मिले कपड़े से आशंका जताई जा रही है, कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। वहीँ इस घटना से कई सवाल भी उठ रहे हैं कि, आखिर बच्ची उतने ऊंचे पेड़ पर कैसे चढ़ गई। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!