छतीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना : मौसम विभाग ने 48 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, अब तक बीजापुर में हुई सर्वाधिक वर्षा

रायपुर न्यूज़ धमाका -. छत्तीसगढ़ में सावन लगते ही लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए येलो और ऑरेज अलर्ट जारी है. शुक्रवार को सरगुजा और बिलासपुर संभाग में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. बता दें कि अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1399.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 235.0 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है.

मौसम विशेषज्ञ गायत्री वाणी ने कहा, आज और कल प्रदेश के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में लगभग हर जिले येलो अलर्ट्स पर हैं. कल सरगुजा और बिलासपुर संभाग में तेज बारिश की संभावना है. बीते 15 दोनों के बारिश का रिकॉर्ड प्रदेश में अच्छा है. आने वाले दिनों में और भी बारिश की संभावनाएं देखी जा रही है.

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 581.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 01 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1399.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 235.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.

जानिए अब तक किस जिले में हुई कितनी बारिश

एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 359.7 मिमी, बलरामपुर में 544.1 मिमी, जशपुर में 389.7 मिमी, कोरिया में 402.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 388.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है. इसी प्रकार, रायपुर जिले में 501.3 मिमी, बलौदाबाजार में 648.8 मिमी, गरियाबंद में 614.7 मिमी, महासमुंद में 452.8 मिमी, धमतरी में 633.6 मिमी, बिलासपुर में 560.3 मिमी, मुंगेली में 588.3 मिमी, रायगढ़ में 474.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 267.0 मिमी, जांजगीर-चांपा में 522.2 मिमी, सक्ती 437.9 कोरबा में 694.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 498.3 मिमी, दुर्ग में 364.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 468.9 मिमी, राजनांदगांव में 669.2 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 795.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 435.8 मिमी, बालोद में 751.8 मिमी, बेमेतरा में 358.8 मिमी, बस्तर में 678.4 मिमी, कोण्डागांव में 674.8 मिमी, कांकेर में 868.6 मिमी, नारायणपुर में 763.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 795.8 मिमी और सुकमा जिले में 943.4 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!