बिलासपुर न्यूज़ धमाका – नवनिर्मित अंडरब्रिज तारबाहर अंडरब्रिज का ही हिस्सा है। दरअसल पुराना ब्रिज अधूरा था। इसके चलते राहगीर बाईपास रेल लाइन के फाटक में फंस जाते थे। अक्सर जाम लगने से परेशानी होती थी। लोग इस जाम से इतने परेशान हो चुके थे कि ब्रिज की मांग को लेकर आंदोलन तक करना पड़ा। तब जाकर इस ब्रिज का निर्माण रेलवे ने प्रारंभ कराया। लोग अब इस ब्रिज से गुजरना शुरू कर दिए हैं,लेकिन शेड नहीं लगने कारण वर्षा होते ही भीगना पड़ रहा था।
इसके अलावा बरसात का पानी ब्रिज में आ रहा था। इससे परेशान थे। इसे देखते हुए ही रेल प्रशासन ने शेड लगाने का का कार्य शुरू कर दिया है। शेड लगाने से पहले लोहे के एंगिल लगाए गए। अब इसी एंगिल में शेड को लगाकर नट- बोल्ट से अच्छी तरह कसा जाएगा। रेलवे प्रयास कर रही है कि इसी बरसात में राहगीरों को राहत मिल जाए। इसलिए जल्दी काम कराने ठेकेदार पर दबाव भी डाला जा रहा है।