छतीसगढ़रायपुर

कांग्रेस महिला विधायकों ने रेडी-टू-ईट के वितरण पर मंत्री को घेरा, जवाब से असंतुष्ट होकर किया वॉकआउट…

रायपुर न्यूज़ धमाका – सदन में कांग्रेस की महिला विधायकों ने मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी-टू-ईट का वितरण का सुचारू रूप से नहीं किए जाने पर महिला बाल विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने सदन से वॉक आउट किया.

विधायक अनिल भेड़िया, सावित्री मंडावी, संगीता सिन्हा ने आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी-टू-ईट वितरण का सुचारू रूप से संचालन नहीं किए जाने पर महिला बाल विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया. अनिला भेड़िया ने सवाल उठाया कि कुछ की जानकारी हुई है, बाकी जिलों का नहीं. इस तरह की शिकायत क्यों आई, और क्यों आपूर्ति हुई पोषण आहार में अनुरोध क्यों?

इस पर मंत्री ने कहा कि मैं मानती हूं, कुछ जिलों में टेक्निकल इश्यू की वजह से रेडी टू ईट फूड सप्लाई नहीं हुआ था. अभी के समय में आपूर्ति कर दी गई है. इस पर सवाल किया कि टेक्निकल प्रॉब्लम क्या थी? मंत्री ने बताया कि थोड़ा बहुत विलंब होता है उसको पूरा कर दिया गया है.

इस पर विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि जितना भी पोषण के लिए आहार आए हैं, उसमें फफूंद लगा हुआ है. इसके लिए क्या अधिकारी पर कार्यवाही करेंगे. मंत्री ने बताया कि कोई भी इसमें दोषी होगा, तो उसपर कार्यवाही की जाएगी.

संगीता सिन्हा ने सवाल किया रेडी-टू-ईट फूड बन करने से बच्चे और महिलाएं प्रभावित हो रही हैं. कांग्रेस सरकार में सुपोषण सफल रहा है, लेकिन भाजपा को सरकार में बच्चे और महिलाएं कुपोषित होने लगे हैं. प्रदेश में सुपोषण की स्थिति की जांच कराएंगे क्या? मंत्री ने बताया कि कुछ समय के लिए ये परेशानी आई थी, लेकिन अब फूड समय पर पहुंचा दिया जा रहा है. भुगतान हुआ है, तब रेडी टू ईट फूड आया है.

अनिला भेड़िया ने कहा कि आप के लोग ही चिल्ला रहे थे कि महिलाओं के अधिकार को छीना गया है. इस पर मंत्री ने मुझे आपने कुपोषित कह दिया है, लेकिन इससे तो यह साबित होता है कि पिछले 5 सालों में आपने कुछ ज्यादा ही खा लिया. इसे फिटनेस कहते हैं. सदन में लक्ष्मी राजवाड़े के इस व्यक्तव्य से जोरदार ठहाके लगे. मंत्री ने कहा कि जल्द ही बाकी के फूड की सप्लाई भी करा दी जाएगी. इसके साथ ही मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने सदन से वॉक आउट किया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!