छतीसगढ़कोंडागांव

गड्ढों में तब्दील हुई केशकाल घाट की सड़क : कभी भी लग सकता है लम्बा जाम, बसों के निकलने में भी परेशानी

Truck broke down in the valley, traffic jam occurred

कोंडागांव न्यूज़ धमाका – लगातार हो रही बारिश के चलते कोंडागांव जिले के साथ साथ बस्तर में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। वहीं बस्तर की लाइफ लाइन कही जाने वाली नेशनल हाइवे 30 के केशकाल घाट में बारिश के चलते सड़क में जगह-जगह गड्डे बन गए हैं और छोटी वाहनों के साथ-साथ बड़े वाहनों के वाहन चालकों के लिए यह गड्डे परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। 

केशकाल घाटी में सड़कों की हालत इतनी खराब हो गई है कि दुपहिया वाहनों का इस रास्ते पर चलना भी मुश्किल हो गया है। मालवाहक वाहनों की स्थिति भी दयनीय है। इस वजह से हर दिन कोई न कोई मालवाहक गाड़ी या यात्री बस घाटी में खराब हो जाती है, जिससे लंबा जाम लग जाता है।  

मोड़ क्रमांक 8 में खराब हुआ ट्रक 

सोमवार को ऐसा नजारा देखने में आया कि, केशकाल घाट के मोड़ क्रमांक 8 में मालवाहक वाहन (ट्रक) चढ़ते वक्त सड़क के बीचों-बीच खराब हो गया। ऐसे में घाट चढ़ने और उतरने वाले वाहनों को मोड़ में मुड़ते वक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान कांकेर रोडवेज की बस केशकाल से रायपुर की तरफ जा रही थी और मोड़ क्रमांक 8 में बस पूरी तरह से एक तरफ झुक गई। जब तक मोड़ से निकलती बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका था। वहीं दूसरे मोड़ पर रायपुर से जगदलपुर की तरफ जा रही मनीष ट्रेवल्स की बस खराब हो गई है और लंबा जाम लगा हुआ है। 

एनएच 30 पर लग सकता है लंबा जाम 
फिलहाल केशकाल पुलिस मैके पर मौजूद है और वन वे कराकर आवागमन कराया जा रहा है। अगर जल्द ही मालवाहक गाड़ियों को वहां से नहीं हटाया गया तो देर रात जाम लग सकता है। जिस जगह ट्रक खराब हुआ है वहां पर वाहनों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!