
जांजगीर – चांपा न्यूज़ धमाका – सुनसान जगह पर युवती को अकेली पाकर छेड़छाड़ कर फरार होनेवालेआरोपित युवक कोपुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला शिवरीनारायण थाना का है। पुलिस केअनुसार 27 जून की शाम करीब 6 बजे अपने घर के सामने खेत के आम के पेड़ में आम खाने गई थी। उसी समय ग्राम कोहका निवासी अनिल रात्रे पिता जगत रात्रे युवती को देखकर उसके पास आकर बेईजत्ती करने की नियत से छेडछाड करने लगा। युवती जब जोर जोर से चिल्लाई तब उसकी छोटी बहन आई तो वह उसके साथ गाली गलौज किया और वहां से भाग गया। युवती ने इसकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने युवक अनिल रात्रे के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया। अपराध दर्ज होने के बाद से युवक फरार हो गया था। युवक की गिरफ्तारी के लिए शिवरीनारायण पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित अनिल कुमार रात्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।



