छत्तीसगढभिलाई

महादेव सट्टा एप में बड़ा एक्‍शन, इस सट्टा एप को चलाने वाला सिपाही सहदेव सिंह बर्खास्त, दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला बोले- बिना बताए ड्यूटी से गायब रहता था

भिलाई न्यूज़ धमाका – ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक में संलिप्त सिपाही सहदेव सिंह यादव के खिलाफ दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे बर्खास्त कर दिया है। हाल ही में ईओडब्ल्यू के हत्थे चढ़ने के बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने उसके खिलाफ पूर्व में हुई जांच व कार्रवाई के साथ ही ड्यूटी से लगातार अनुपस्थिति जैसी अनुशासनहीनता को आधार बनाकर उसे बर्खास्त किया है।

बता दें कि ईओडब्ल्यू की टीम ने सिपाही सहदेव सिंह यादव को गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच में उसके मोबाइल व खातों से महादेव बुक सट्टा एप के रुपयों के हवाला के माध्यम से मनी लांड्रिंग के साक्ष्य मिले हैं। ईओडब्ल्यू ने उसके 11 खातों में जमा करीब दो करोड़ रुपये को फ्रीज भी करवाया है।

गिरफ्तारी के बाद दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने उसकी सेवा को समाप्त कर दिया है। आदेश में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि सहदेव सिंह यादव अनुशासनहीन था। वो बिना बताए लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहा। विभागीय जांच के बाद एक बार उसकी वेतन कटौती की कार्रवाई की जा चुकी है।

ईडी के समन जारी होने के बाद से वो फरार था और जांच में कोई सहयोग नहीं कर रहा था। जिससे उसका आचरण स्पष्ट रूप से संदिग्ध लग रहा था। महादेव बुक जैसे सट्टा एप से उसका नाम जुड़ने से पुलिस विभाग की छवि पर भी दाग लग रहा था। जिसके चलते एसपी जितेंद्र शुक्ला ने सहदेव सिंह यादव को बर्खास्त कर दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!