Uncategorized

हाथियों के हमले से बुजुर्ग दंपत्ति घायल, मकान को किया ध्वस्त, गांवों में अलर्ट जारी

 सारंगढ़-बिलाईगढ़ न्यूज़ – सारंगढ़-बिलाईगढ़ वन मंडल के गोमर्डा परिक्षेत्र में एक बड़े हाथियों के दल ने बगबंध गांव में जमकर उत्पात मचाया है. हाथियों ने महुआ खाकर मदमस्त होकर ग्रामीण के आवास को ढहा दिया. हाथियों के इस हमले में बुजुर्ग दंपत्ति घायल हो गए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, गोमर्डा परिक्षेत्र में 25 हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है. बीती रात हाथियों के दल ने बगबंध गांव में जमकर उत्पात मचाया. वहीं एक मकान में बोरियों में रखे महुआ खाकर हाथी मदमस्त हुए और ग्रामीण के घर को ढहा दिया. इस घटना की सूचना पर हाथी मित्र दल और रेंजर अजय टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जिसके बाद हाथियों को खडेड़ा और घायल बुजुर्ग दंपत्ति चैतराम बारिहा और ननकी दाई को उपचार के लिए बरमकेला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है. वहीं पीड़ितों को वन विभाग की ओर से 5 हजार रुपये की सहायता राशि तत्काल दी गई.

वन अधिकारियों ने जंगल क्षेत्र से सटे गांवों के लोगों से महुआ घर में नहीं रखने की अपील की है. ताकि वे हाथियों से सुरक्षित रह सकें. बता दें कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पिछले एक वर्ष से 25 जंगली हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!