
मुंगेली न्यूज़ – छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता स्व. दिलीप सिंह जूदेव के छोटे बेटे व कोटा विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. उन्हें रायपुर लाया गया है. यह हादसा मुंगेली जिले के सरगांव के पास रायपुर से बिलासपुर जाते वक्त हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार मवेशी को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक ने गाड़ी को पीछे से ठोकर मारी है, जिससे प्रबल प्रताप जूदेव घायल हो गए. वहीं कार क्षतिग्रस्त हो गई है. हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक और चालक को गिरफ्तार कर लिया है.


