छत्तीसगढजांजगीर

स्कूल में बॉटल से पानी पीते ही छात्रा चिल्लाने लगी, किसी ने मिला दिया था एसिड… फिर क्लास में मिला एक लेटर

 जांजगीर चांपा न्यूज़ – छत्तीसगढ़ में जांजगीर चांपा के सेंट्रल स्कूल में छात्रा के साथ हुई घटना ने सबके होश उड़ा दिए हैं। 11वीं की छात्रा की पानी की बॉटल में किसी ने एसिड डाल दिया। पीते ही उसे जलन होने लगी। इस मामले में अंग्रेजी में लिखा एक लेटर भी मिला, जिसमें लिखा है मुझे पकड़ नहीं पाओगे।

बॉटल में मिला एसिड इतना तेज था कि छात्रा ने बाटल से उसे नीचे गिराया तो झाग बनने लगे।

छात्रा के पालकों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। स्कूल प्रबंधन ने जांच का भरोसा दिलाया और बॉटल को सुरक्षित रखा गया है। छात्रा के पिता ने बताया कि पखवाड़े भर पहले भी उसके पानी के बॉटल में किसी ने वॉशिंग पाउडर डाल दिया था।

छात्रा ने पहले इसकी जानकारी भी घरवालों को दी थी, मगर इस घटना को उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। अब बॉटल में एसिड मिलने से उनकी चिंता बढ़ गई है। आखिर स्कूल में ये सब लेकर कौन आ रहा है। उन्होंने प्रबंधन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इसके बाद मिला लेटर

सेंट्रल स्कूल में इस घटना के बाद बुधवार को ग्यारहवीं कक्षा में ही अंग्रेजी में लिखा लेटर मिला। जिसमे लिखा है कि स्कूल स्टाफ कितना भी प्रयास करले उस तक नहीं पहुंच सकते। स्कूल प्रबंधन ने लेटर मिलते ही ग्यारहवीं के सभी विद्यार्थियों की इंग्लिश कॉपी को जब्त किया है।

हैंडराइटिंग मिलान कर इसे लिखने वाले तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इधर जांजगीर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी का कहना है कि इस मामले की जानकारी मिली है पर किसी के द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत के बाद मामले की जांच की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!