छत्तीसगढरायगढ़

 आठ माह की गर्भवती का मेडिकल कालेज में मौत, लगा लापरवाही का आरोप

रायगढ़  न्यूज़ – पैर में सूजन आने पर इलाज के लिए भर्ती गर्भवती महिला की मौत होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।। गर्भ में पल रहे नवजात की मेडिकल कालेज में हुई मौत, लापरवाही का आरोप L इधर अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में ली है मेडिकल कालेज अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के बजाए मानो इलाज में लापरवाही परोसा जा रहा है। ऐसा आरोप 8 माह की गर्भवती महिला के मौत के बाद उसके स्वजनो ने लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक मोनी कुर्रे पति चंदन कुर्रे 19 साल लक्ष्मीपुर थाना कोतवाली की रहने वाली है। मोनी प्रेम प्रसंग के बाद 1 वर्ष पहले चंदन से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद सुबह ससुराल में हंसी खुशी रह रही थी इस बीच में गर्भवती हो गई। इसके उपरांत आठवें माह में उसके पैर में सूजन आ गया। इन परिस्थितियों को देखते हुए उसके परियोजना द्वारा उसे उपचार के लिए 2 जुलाई को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए।

यहां उसका उपचार चल रहा था। वही परिजनों ने बताया कि उपचार दौरान डाक्टर ने उसे झटका आने की बात कही गई। इन सभी के बीच 5 जुलाई दोपहर 3:00 बजे के आसपास उसकी मृत्यु हो गई इधर अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम करते हुए जांच पड़ताल करने लगी। चूंकि मृतिका नवविवाहित के साथ साथ गर्भवती भी थी। जिसमे उसके गर्भ में पल रहे नवजात की भी मृत्यु हो गई। ऐसे में नियमतः नवविवाहिता के प्रकरण में न्यायिक दंडाधिकारी के द्वारा कानूनी कार्यवाही की जाती है।

वही चक्रधर नगर पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।जहां न्यायिक अधिकारी ने स्वजनो का कथन बयान दर्ज की। वहीं शनिवार को परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम में कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया गया है। इस प्रक्रिया के उपरांत शव को दाह संस्कार के लिए स्वजनों के सुपुर्द किया गया है। इन सभी के बीच मृतिका का पति, बहन एवं जेठ ने मेडिकल कालेज अस्पताल के डाक्टरो द्वारा इलाज में लापरवाही का आरोप लगाए है। और जांच की मांग किए है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!