रायपुरछत्तीसगढ

ग्रामीण विधायक ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों की सौगात विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

संवाददाता:- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने क्षेत्र वासियों को करोड़ों की सौगात दी और विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद थे ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत ग्राम धनेली,डोमा,दतंरेगा, कादुलं,30-30 लाख के हाट बाजार निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया इसके साथ ही ग्राम पंचायत भटगांव में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।

जिसमें पशु शेड निर्माण कार्य के लिए दो स्थानों पर 12-12 लाख चरवाहा कक्ष निर्माण के लिए 2.6 लाख एवं बोर खनन व पाइप लाइन विस्तार के लिए 2.20लाख आदि शामिल है ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर जनता की हीतो के लिए कार्य कर रही है विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है वही जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि आज जिन विकास कार्यों का भुमिपूजन हुआ है।

वह ग्रामों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं पशु संवर्धन से लेकर सभी प्रकार की महत्वपूर्ण योजनाएं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा,धरसीवा जनपद अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती,धरसीवा जनपद सदस्य सविता विनय गेंडे,धरसीवा जनपद सदस्य सुनीता लेखू बैस,धरसीवा जनपद सदस्य मोनिका चंद्र कुमार ध्रुव,धनेली सरपंच संदीप कुमार वर्मा,डोमा सरपंच देवसिंग बघेल, दतरेंगा सरपंच भुनेश्वर साहू,कादुलं सरपंच अश्वन कुमार लहरे,भटगांव सरपंच गंगाधर गिलहरे एवं उपसरपंचगण पंचगण ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!