रायपुरछत्तीसगढ

थाना टिकरापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई थाना प्रभारी अमित बेरिया के नेतृत्व में हुई कार्रवाई गांजा तस्करी करते 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है इसी तारतम्य में सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैण्ड पास कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखे है तथा कहीं जाने की फिराक में है जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.सी.पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी द्वारा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक अमित बेरिया को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम प्रमाण कुशराम,रामकुमार राठौर एवं संजय कुमार उईके निवासी मध्यप्रदेश का होना बताया टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैला में गांजा रखा होना पाया गया जिस पर आरोपी प्रमाण कुशराम रामकुमार राठौर एवं संजय कुमार उईके को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 05 किलो 250 ग्राम गांजा कीमती लगभग 52,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 18/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया आरोपियों द्वारा गांजा को मलकानगिरी उडीसा से लाना तथा मण्डला मध्यप्रदेश ले जाना बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपी :-

  1. प्रमाण कुशराम पिता गनीराम कुशराम उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम पिपरिया साल्हेबाडा थाना नैनपुर जिला मंडला मध्यप्रदेश।
  2. रामकुमार राठौर पिता स्व. भारत प्रसाद राठौर उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम कोल्मी वार्ड क्रमांक 09 थाना अनुपपुर जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश।

03.संजय कुमार उईके पिता सूरत सिंह उईके उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम बिनोरे ईमलीटोला थाना नैनपुर जिला मंडला मध्यप्रदेश।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!