रायपुरछत्तीसगढ

पश्चिम विधानसभा निरन्तर विकास की ओर अग्रसर

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने अपने क्षेत्र के जोन क्र.08 अन्तर्गत माधवराव सप्रे वार्ड क्र.69 में आज रोड नाली एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। विकास उपाध्याय द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों से आम जन-मानस में काफी उत्साह का माहौल है और यह उत्साह उनके प्रति लोगों का लगाव है विधायक विकास उपाध्याय लगातार पश्चिम विधानसभा में विकास की ओर प्रगतिशील होकर निःस्वार्थ भाव से कार्यरत् हैं। इनके द्वारा आज माधवराव सप्रे वार्ड क्र.69 में किये गए भूमि पूजन का विवरण –

  1. गणेश नगर क्षेत्र व शिवम विहार कॉलोनी क्षेत्र में रोड व नाली निर्माण।
  2. मेहर समाज सामुदायिक भवन निर्माण।
  3. सत्यम विहार कॉलोनी खल्लारी मंदिर में नाली निर्माण।
  4. कुशल गृह निर्माण फेस 1 से हराही तालाब तक रोड व नाली निर्माण।
  5. मंजीत ग्रीन सिटी के पीछे रोड व नाली निर्माण।
  6. कल्चुरी समाज के पास मंजीत ग्रीन सिटी क्षेत्र में नाली निर्माण।
  7. एच.आर. टॉवर से जितेन्द्र अग्रवाल के मकान तक रोड नाली निर्माण इत्यादि विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया।इस दौरान माधराव सप्रे वार्ड क्र.69 के पार्षद बीरेन्द्र देवांगन, एल्डरमैन डेमेन्द्र यदु, छाया पार्षद भक्कू कश्यप, सीतेन्द्र ठाकुर, सुरेश चन्द्रवंशी, हेमंत कामड़े, धुरऊ राम यदु, सपन गुहा, भूषण चक्रधारी, सोमनाथ चक्रधारी, रितेश साहू, अजय निषाद, कुमारी बाई टण्डन, भारती राठौर, प्रेमलाल बंसोड़, जीवन देवांगन, सूर्यकान्त उपाध्याय, अक्कू सैनिक, मीना शर्मा, मालती साहू, मुकुंद मेश्राम, शिवानंद महिलांगे, एम.एल. बघेल सहित काफी संख्या में आमजन सम्मिलित हुए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!