छत्तीसगढकोंडागांव

बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए प्राचार्यों की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

राज्य शासन द्वारा लागू किए जाने विभिन्न योजनाओं, गतिविधियों, निर्देशों, कार्यों का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्वक तरीके से प्रत्येक शालाओं में किया जा सके। इसी तारतम्य में कलेक्ट्रेट कोण्डागांव के सभाकक्ष में जिले के समस्त प्राचार्यों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्राचार्यों को विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया गया,जिसके अंतर्गत कोरोना महामारी के दौरान शालाओं में प्रभावित हुई बच्चों की शिक्षा एवं रचनात्मक तथा खेलकूद गतिविधियों की भरपाई के लिए किये गये प्रयास,योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियां एवं सुधार के लिए उपाय, एनएएस एवं एएसएआर सर्वे रिपोर्ट्स में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयास,संकुल शाला संकुल के माध्यम से निरीक्षण के लिए टिप्स, शाला संकुल में नवाचार के अवसर तथा विद्यालय विकास नेतृत्व आदि बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यशाला में प्रशिक्षक डीआरजी मानस साहू एवं प्राचार्य शिवलाल शर्मा ने दसवीं तथा बारहवीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न और गणित विषय के संबंध में जानकारी दी।

राजीव तिवारी ने दी जानकारी – व्याख्याता राजीव नयन तिवारी ने जीव विज्ञान के बारे में जानकारी दी। जिला कलेक्टर दीपक सोनी और सीईओ जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा के निर्देशानुसार उक्त कार्यशाला जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, जिला मिशन समन्वयक महेंद्र पांडे के मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुआ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!