कांकेरछत्तीसगढ

दुर्गूकोंदल पुलिस घटनास्थल के लिए हुए रवाना,भानुप्रतापपुर एसडीओपी ने घटना की पुष्टि की

कांकेर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने पीएलजीए सप्ताह के पहले दिन भानुप्रतापपुर के कोदापाखा में गुरुवार रात जमकर उत्पात मचाया. कोदापाखा में लगे निजी कंपनी के मोबाइल टावर को आग लगाने की कोशिश की. नक्सलियों ने टावर की बैटरी और मशीन में धान का पैरा डालकर आग लगा दी. हालांकि आग से टावर ज्यादा क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है. टावर काम करने की स्थिति में है.

बीएसएफ कैंप से मात्र 200 मीटर की दूरी में निजी मोबाइल कंपनी का टावर स्थित है. नक्सली, फोर्स को चुनौती देते हए टावर में आगजनी की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे. आग लगाने की खबर मिलने से दुर्गूकोंदल पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई. भानुप्रतापपुर एसडीओपी ने घटना की पुष्टि की है.

पीएलजीए को पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी कहा जाता है. इसमें नक्सली संगठन के लड़ाकुओं को शामिल किया जाता है. ये लड़ाकू जवानों के साथ आमने सामने की मुठभेड़ में शामिल होते हैं. अत्याधुनिक हथियारों से लैस पीएलजीए सदस्य गुरिल्ला आर्मी वॉर मे माहिर होते है. हर साल 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक अपने इन पीएलजीए के सदस्यों के मारे जाने की याद में नक्सली इस सप्ताह को मनाते हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!