बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर रेंज के नए आईजी बद्रीनारायण मीणा ने संभाला पदभार किया ग्रहण

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- आईपीएस बद्रीनारायण मीणा ने बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक का प्रभार संभाल लिया उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो, ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी।

19 नवंबर को जारी गृह विभाग के तबादला आदेश में आईपीएस रतनलाल डांगी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी रायपुर स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद सोमवार को दुर्ग के महानिरीक्षक पद से स्थानांतरित मीणा ने बिलासपुर पहुंचकर आईजी का प्रभार ग्रहण कर लिया।

पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मीणा ने कहा जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो, साथ ही रेंज के सभी जिलों में फ्रेंडली पुलिसिंग हो इस पर जोर दिया जाएगा। अपराधियों में पुलिस का खौफ हो और अपराधों पर नियंत्रण हो इसका प्रयास किया जाएगा।

मीणा ने कहा कि इस समय सर्वाधिक मामले साइबर अपराधों के सामने आ रहे हैं। लोग झांसे में आकर ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं। ऐसे मामलों में गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। मीणा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अवैध कारोबार पर नकेल कसी जाएगी। जुआ सट्टा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!