रायपुरछत्तीसगढ

पूर्व सीएम रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारी लगातार सरकार से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। नियमितीकरण की मांग को लेकर बीते दिनों कर्मचारियों ने आंदोलन भी किया था, लेकिन अभी तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो पाई है। वहीं, विपक्ष ने कर्मचारियों का साथ देते हुए सरकार से नियमितीकरण किए जाने की बात कही है। इस मुद्दे पर एक बार फिर पूर्व सीएम रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि चुनाव जीतने के लिए सरकार ने जितने वादे किए थे उनमें से अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया है। अनियमित कर्मचारी पिछले चार साल से नियमितीकरण का इंतजार करके थक चुके हैं और अब वे आंदोलन का रास्ता अपना रहे हैं।

बता दें कि प्रदेश में लाखों कर्मचारी ऐसे हैं जो संविदा और नियमितीकरण की बाट जोह रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। उम्मीद की जा रही है कि भूपेश सरकार जल्द ही उनकी मांगों पर मुहर लगा सकती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!