भिलाईछत्तीसगढ

भिलाई सेक्टर-6 में हुआ राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में पेंटिंग कांपीटिशन-बाल दिवस के अवसर पर आयोजन…

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में वार्ड-63 सेक्टर-6 पश्चिम में बाल दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजीव युवा मितान क्लब एवं क्षेत्रीय पार्षद साकेत चंद्राकर द्वारा आयोजित बाल दिवस पर सैकड़ों की संख्या में बच्चों ने भाग लिया एवं चित्रकला का प्रदर्शन किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भिलाई नगर विधायक एवं राजीव युवा मैदान क्लब के छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय सदस्य देवेंद्र यादव उपस्थित हुए एवं सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी के चलचित्र एवं पंडित जवाहरलाल नेहरु के चलचित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया एवं अपना चित्रकला में अपना प्रतिभा प्रतिभा प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में सेक्टर-6 के एवं आसपास के 200 बच्चों ने भाग लिया एवं पर्यावरण एवं आधुनिक भारत चित्रकला प्रदर्शित किया।

कार्यकर्म को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव ने कहां कि, भिलाई स्टील प्लांट पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की देन है। बीएसपी का नीव रखने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू को बच्चों से बड़ा प्रेम था। इसलिए उनके जन्मदिवस पर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है और राजीव युवा मितान क्लब द्वारा बच्चों के माध्यम से आज का दिन पंडित जवाहरलाल नेहरु जी को याद करने कार्यक्रम करना बहुत ही प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई नगर विधानसभा राजीव मितान क्लब के समन्वयक सौरभ दत्ता ने कहा कि शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में मितान क्लब के माध्यम से लगातार माननीय मुख्यमंत्री जी सोच के अनुसार देवेंद्र यादव जी के मार्गदर्शन में रचनात्मक एवं सामाजिक खेलकूद एक कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!