बिलासपुरछत्तीसगढ

नाबालिग के साथ अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक नाबालिग को अपने घर में छिपाकर रखा था। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है और युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल 12 नवंबर को पीड़िता के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। परिजनों ने बताया कि नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। इस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर टीम बनाकर नाबालिग की खोज में जुट गई। पतासाजी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ओछिनापारा के 18 वर्षीय प्रतीक भारद्वाज नाम के युवन ने नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

इस सूचना पर पुलिस ने तस्दीकी कर संदेही प्रतीक भारद्वाज के घर में दबिश दी, जहां नाबालिग और संदेही दोनों मिले। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी प्रतीक भारद्वाज ने जबरजस्ती बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाना और दुष्कर्म करना बताया।

इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366,376 भादवि और 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!