रायपुरछत्तीसगढ

जिला पंचायत सभापति व किसान नेता राजू शर्मा के प्रयास से अल्दा ग्राम पंचायत को मिले 5 नए शिक्षक

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,तिल्दा,न्यूज़ धमाका :- ग्राम पंचायत-अल्दा तिल्दा में शिक्षकों के मांग को लेकर आंदोलन रत ग्रामवासियों विद्यार्थियों को तब बहुत राहत मिली जब क्षेत्र के जिलापंचायत सभापति कृषि रायपुर राजू शर्मा के प्रयासों से जिलाधिकारी जिलाशिक्षा अधिकारी से बातचीत करके शिक्षक की मांगपत्र देकर उग्र आंदोलन की सूचना दिया गया,

युवा समाजसेवी संदीप वर्मा के आंदोलन को पूर्ण समर्थन ग्रामवासियों के संगठित जनांदोलन के निमित्त 05 शिक्षकों को तत्काल में पदस्थापना व्यवस्था के तहत किया गया.

योगिता नायक व्याख्याता गणित बीरेंद्र वर्मा व्याख्याता हिंदी,रुकईया फातिमा व्याख्याता वाणिज्यिक का पदस्थापना शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में व कृष्णकुमार रामानंद साहू शिक्षक की नियुक्ति शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में किया गया है.

इस नियुक्ति के चलते ग्रामवासियों ने राजू शर्मा संदीप वर्मा सरपंच केसर डॉ:खूबीराम वर्मा का आभार मानकर आंदोलन में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष उप से सहयोग देने वालो का भी आभार माना आंदोलन की सफलता व शिक्षकों की नियुक्ति से ग्रामवासियों में गजब का उत्साह देखा गया इस अवसर पर राजू शर्मा ने कहा कि कोई भी समस्या बहुत बड़ा नही होता बल्कि संगठन में शक्ति होती है और संगठित भाव से किया गया जनांदोलन सफल जरूर होता है और समस्या का समाधान भी मिलता है.

सभी ग्रामवासियों को ऐसे ही मिलकर रहने की बातों पर बल दीया सभी ग्रामवासियों द्वारा प्रशासन शासन के ऊपर दबाव बनाने की रणनीति बहुत ही कारगर साबित हुवा आंदोलन में प्रमुख रूप से डिगू वर्मा सोसायटी अध्यक्ष सरफोगा लोकनाथ टिकरिहा लक्ष्मण टिकरिहा कुलदीपक वर्मा शिवानंद निर्मलकर,दीपक वर्मा,राजू वर्मा,रमेश वर्मा,गजेश्वर वर्मा,अजय ध्रुव आदि लोग प्रमुख रूप से सहयोगी रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!