रायपुरछत्तीसगढ

कलेक्टर रानू साहू के बंगले और कलेक्टोरेट में जांच के बाद अब ईडी की टीम ने पैतृक गांव की ओर किया रुख

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की कलेक्टर आईएएस रानू साहू के बंगले और कलेक्टोरेट में जांच के बाद अब ईडी की टीम ने पैतृक गांव की ओर रुख किया है। ईडी के कई अधिकारी मंगलवार को सुबह गरियाबंद जिले के पांडुका पहुंचे,

जहां रानू के पैरेंट्स रहते हैं। रानू साहू की मां लक्ष्मी साहू जिला पंचायत सदस्य हैं। आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी आईएएस रानू के घर पर जांच कर रहे हैं। सीआरपीएफ की टीम के साथ सुबह 5.30 ईडी रानू के घर पहुंची।

बता दें कि कोयले के डिलीवरी ऑर्डर से जुड़ी गड़बड़ी के मामले में ईडी की टीम ने आईएएस रानू साहू, उनके पति जयप्रकाश मौर्य और समीर विश्नोई सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों पर जांच शुरू की है। आईएएस विश्नोई, वकील लक्ष्मीकांत तिवारी और व्यापारी सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है।

इनके पास से गहने और कैश सहित 6.5 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। ईडी ने रायगढ़ और कोरबा जिले के खनिज शाखा में भी जांच की है, जहां से बड़ी संख्या में कोल डिलीवरी ऑर्डर के दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनमें गड़बड़ी की आशंका है। रायगढ़ से पहले रानू साहू कोरबा जिले की कलेक्टर थीं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!