रायपुरछत्तीसगढ

मंत्री कवासी लखमा ने दिया बड़ा बयान:- ब्रम्हास्त्र की तरह प्रयोग करेंगे,आरक्षण पर राजनीतिक रोटी सेंक रही है भाजपा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- आरक्षण पर कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि विशेष सत्र का ब्रम्हास्त्र की तरह प्रयोग करेंगे. आरक्षण पर भाजपा राजनीतिक रोटी सेंक रही है. हाईकोर्ट में भाजपा ने सही तरीके से पक्ष नहीं रखा. हाईकोर्ट के फैसले के लिए भाजपा जवाबदार है.

मंत्री लखमा ने कहा, भाजपा ने जो समिति गठित की थी, उसकी रिपोर्ट भी पेश नहीं की गई. हम विशेष सत्र को ब्रम्हास्त्र की तरह इस्तेमाल करेंगे. मामला सुप्रीम कोर्ट में है, कोर्ट के फैसले के बाद आगे की रणनीति हम तैयार करेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के बयान पर मंत्री कवासी लखमा ने कहा, रमन सिंह कहीं से चुनाव नहीं लड़ेंगे. आडवाणी की तरह मार्गदर्शक मंडल में शामिल होंगे. बृजमोहन अग्रवाल भी मार्गदर्शक मंडल में शामिल होंगे और अजय चंद्राकर जब से प्रवक्ता बने हैं तब से सो रहे हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!